{"_id":"627bf9d695162d3efe624cfd","slug":"four-and-a-half-lakh-rupees-looted-from-cashier-at-gun-point-ludhiana-news-pkl4503299146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : गन प्वाइंट पर कैशियर से लूटे साढ़े चार लाख रुपये, पांच लुटेरों ने दिन-दहाड़े दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : गन प्वाइंट पर कैशियर से लूटे साढ़े चार लाख रुपये, पांच लुटेरों ने दिन-दहाड़े दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
लुधियाना। शेरपुर इलाके में स्थित फीनो बैंक से दिन-दहाड़े पांच लुटेरे गन प्वाइंट पर कैशियर से साढ़े चार लाख रुपये लूटकर ले गए। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि पांच लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है।
फीनो बैंक में बतौर कैशियर तैनात उज्जवल कुमार ने बताया कि खाते खोलने के साथ बैंक मनी एक्सचेंज और मनी ट्रांसफर का भी काम होता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बैंक में एक व्यक्ति आया और उसने पूछताछ शुरू दी। इसके बाद वह कुर्सी पर बैठ गया। इसी बीच बैंक के अंदर चार और लुटेरे घुस आए।
सभी के मुंह ढके हुए थे और सबके पास हथियार थे। एक लुटेरे ने कैशियर पर पिस्तौल तानकर रुपये उठा लिए। थाना मोती नगर के प्रभारी नरदेव सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।