{"_id":"6834c0c594a21825a3016cfc","slug":"four-accused-of-councilor-harjinders-murder-arrested-one-injured-in-encounter-bathinda-news-c-16-1-pkl1066-721020-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पार्षद हरजिंदर की हत्या के चार आरोपी काबू, एनकाउंटर में एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पार्षद हरजिंदर की हत्या के चार आरोपी काबू, एनकाउंटर में एक जख्मी
विज्ञापन
सभी आरोपी किशना गैंग से संबंधित, रंजिशन की हत्या
मृतक पार्षद ने आरोपियों की गैंग के खिलाफ नाजायज शराब बेचने के दो केस दर्ज करवाए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा जंडियाला गुरु के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गुरप्रीत सिंह गोपी ने पुलिस पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से गोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियो के नाम जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, अमित उर्फ गोरी और गुरप्रीत सिंह डाॅन हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पार्षद की हत्या के तुरंत बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई थी। कुछ देर में ही आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। इसके तहत रविवार को पुलिस ने दबिश देकर गोइंदवाल से जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपी अमित उर्फ गोरा और गुरप्रीत डॉन को गिरफ्तार किया था। इन्हीं तीनों से सूचना मिली कि बाकी के तीनों आरोपी झब्बाल रोड की तरफ घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैप लगाया और गोपी को धर दबोचा।
पार्षद ने दर्ज करवाए थे केस, इसलिए कर दी हत्या
जंडियाला गुरु में किशना गैंग और हैप्पी जट्ट गैंग सक्रिय हैं। आरोपी गोपी और उसके साथी किशना गैंग से संंबंधित है। किशना गैंग का मुखिया है और मिडिल ईस्ट में छिपा हुआ है। वहीं से अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा है। पार्षद हरजिंदर सिंह ने किशन गैंग के खिलाफ शेखोपुर गांव में शराब बेचने को लेकर दो केस दर्ज करवाए थे, तभी से हरजिंदर आरोपियों के निशाने पर था और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
- फोटो - 3, 4, 5