फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former sarpanch's brother arrested with one kilo chitta

Ludhiana News: एक किलो चिट्टे समेत पूर्व सरपंच का भाई गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 07:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 19 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Former sarpanch's brother arrested with one kilo chitta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। थाना केनाल पुलिस ने शुक्रवार को एक किलो चिट्टे समेत पूर्व सरपंच के सगे भाई को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज किया है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सोमा के तौर पर हुई है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से बीड तालाब निवासी तरसेम सिंह उर्फ सोमा पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी। इसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने एक योजना के तहत पहले किसी अन्य व्यक्ति को चिट्टा खरीदने के लिए तरसेम सिंह उर्फ सोमा के पास भेजा था। सूत्रों ने बताया कि योजना के तहत जब उक्त व्यक्ति ने उक्त नशा तस्कर से चिट्टा खरीदा तो उसके तुरंत बाद पुलिस ने तरसेम सिंंह उर्फ सोमा को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी चेक की। इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी से एक किलो के करीब चिट्टा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त मामले में चिट्टा तस्कर तरसेम सिंह उर्फ सोमा के खिलाफ थाना केनाल में नशा तस्करी का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त पूरे मामले संबंधी किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन सूत्रों ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने नशा तस्कर के अलावा उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का भाई बताया जा रहा पूर्व सरपंच
सूत्र बताते हैं कि पुलिस द्वारा पकड़ गए आरोपी तरसेम का भाई बीड तालाब बस्ती का पूर्व सरपंच है। सूत्र बताते हैं कि उक्त आरोपी पिछले कई सालों से नशा तस्करी करता आ रहा था, जिसके चलते वो पुलिस की रडार पर था।


सबसे बड़ी रिकवरी
पिछले सात माह के दौरान पुलिस ने उक्त एक किलो चिट्टे की सबसे बड़ी रिकवरी की है। इससे पहले चाहे पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बड़ी संख्या में उनसे बरामदगी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed