फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   flyover crack, slab crack in flyover ludhiana, ludhiana traffic jaam

लुधियाना में दक्षिण बाईपास पुल की स्लैब टूटी, पूरा शहर जाम

Sat, 19 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 19 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
flyover crack, slab crack in flyover ludhiana, ludhiana traffic jaam
लुधियाना में दक्षिण बाइपास के पुल से गिरी स्लैब। - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना वासियों को दक्षिण बाईपास बनाकर देने के अकाली भाजपा सरकार के सपने पूरे भी नहीं हुए कि शुक्रवार देर शाम भाई रणधीर सिंह नगर की सब्जी मंडी के ऊपर बने पुल की स्लैब टूट गई।
विज्ञापन


पुल पर सैर करने जा रहे कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और तुरंत पुल पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया। इसके कारण पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से पुल की रिपेयर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यह पुल काफी समय पहले बन गया था लेकिन पीडब्ल्यू विभाग ने मुख्यमंत्री की तरफ से उद्घाटन करवाए जाने के इंतजार में इसे काफी समय तक चालू नहीं किया गया था। 13 महीने पहले आम आदमी पार्टी के वर्करों ने पुल लोगों के लिए खोल दिया था। इसके बाद सरकार की तरफ से भी रस्मी उद्घाटन कर दिया गया था। दक्षिण बाईपास का यह प्रोजेक्ट लुधियाना से दोराहा तक है। दोराहा नहर का पुल अभी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के पूरा न होने से पहले ही स्लैब के टूट जाने से सरकार की कारगुजारी पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्लैब टूटने के कारण दक्षिण बाईपास का ट्रैफिक रोक दिया गया, जिस कारण शनिवार को सारा दिन अन्य सड़कों पर भारी जाम लगा रहा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और दक्षिण बाईपास के निगरान अधिकारी एपीएस बरहाड़ ने कहा कि पुल के ऊपर ट्रक का एक्सल टूट जाने के कारण स्लैब में दरार आ गई है।


विभाग ने तुरंत टूटी हुई स्लैब को पुल में से हटाने और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। पुल में इस्तेमाल मैटीरियल की जांच भी करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वाहनों की आवाजाही के लिए पुल जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed