{"_id":"579e275d4f1c1b5f7b2b8a46","slug":"flex-board-majithia-flex-board-in-barnla-flex-board-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया के विरुद्ध लगे फ्लैक्स बोर्ड उखाड़ने पर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया के विरुद्ध लगे फ्लैक्स बोर्ड उखाड़ने पर तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ शहर में बोर्ड लगाने को लेकर आप वर्करों व यूथ अकाली वर्करों के बीच तनाव पैदा हो गया।
यूथ अकाली वर्करों ने मजीठिया के खिलाफ लगाए फ्लैक्स बोर्ड उतारकर फाड़ने शुरू कर दिए। बोर्ड उतारकर फाड़ने की सूचना आप के वर्करों को मिली तो वह रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। इसके चलते तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
बरनाला में प्रमुख जगहों पर आम आदमी पार्टी बरनाला ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा तस्कर होने के फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए हैं। इसका पता जब यूथ अकाली दल के वर्करों को लगा तो अकाली नेता हरपालइंदर सिंह राही व यूथ अकाली दल के जिला प्रधान तरणजीत सिंह दुगल के नेतृत्व में उन्होंने पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए। इससे दोनों गुटों में तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन
अकाली नेता हरपालइंदर सिंह राही व तरणजीत सिंह दुग्गल ने कहा कि आप के वर्कर घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। उनके नेता मजीठिया को बिना किसी सबूत के नशे का तस्कर कहकर बोर्ड लगा रहे हैं।
उन्होंने आप के जिले के प्रमुख नेताओं पर मामला दर्ज करवाने के लिए जिला पुलिस मुखी के पास शिकायत दर्ज करवाई। उधर आप वर्करों मास्टर प्रेम कुमार व जगसीर सिंह संधू ने एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर को शिकायत दी है। एसएसपी तूर ने कहा कि जांच के बाद जिसका कसूर होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।