{"_id":"eb71282e6d03fee9ab2ad706a89effcf","slug":"five-lacks-seized-from-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे प्रॉपर्टी डीलर से छीने पांच लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाडे प्रॉपर्टी डीलर से छीने पांच लाख
अमर उजाला लुधियाना
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। उपकार नगर इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के दम पर दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर से पांच लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राहुल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
उपकार नगर की गली नंबर तीन निवासी प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे मकान की रजिस्ट्री करानी थी। इसलिए उसने दोपहर को मॉल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकलवाए थे।
इसके बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से घर वापस आ रहा था। घर पहुंचते ही जैसे ही वह कार से निकला। बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के दम पर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
डीलर ने पुलिस को बताया कि रास्ते से ही तीन मोटरसाइकिल पर छह युवक उसका पीछा कर रहे थे। दो मोटरसाइकिल सवार युवक गली से पहले ही रूक गए। जबकि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी बिट्टन कुमार के अनुसार मामले की गहन छानबीन की जा रही है।