{"_id":"68334e0931f3bac2cc06c8c0","slug":"five-accused-arrested-in-the-murder-case-of-a-youth-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-110412-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नौजवान की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नौजवान की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 25 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। मोगा के गांव नत्थों के रहने वाले गुरप्रीत सिंह की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी आरोपी इस मामले में नामजद थे। थाना सिटी प्रभारी एसएचओ वरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस ने उनका रिमांड ले लिया है। जिससे इस मामले की गहराई से जांच की जा सके।
यह मामला उस समय सामने आया जब मोगा के गांव नत्थों के रहने वाले गुरप्रीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक अपने दोस्त सुक्खा के साथ बाघापुराना के गांव आलमवाला की जसविंदर कौर उर्फ जस्सू से मिलने जगरांव आया था। जस्सू ने सुक्खा को नानकसर पुल के नीचे मिलने बुलाया था। वहां पहले से मौजूद जस्सू, उसका पति सुखदेव सिंह उर्फ काला और अन्य साथियों ने दोनों पर डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। सुक्खा मौके से बच निकला, लेकिन गुरप्रीत सिंह को बुरी तरह पीटकर पुल के नीचे फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने जसविंदर कौर उर्फ जस्सू उसके पति सुखदेव सिंह, उसके जीजा सुलतान सिंह उर्फ साहिल, साहिल के दोस्त स्वर्णजीत सिंह उर्फ रैंबो व मनप्रीत सिंह के खिलाफ कत्ल सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब इन सभी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस जांच में तेजी आ गई है।