फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   First the younger's obscene photo went viral, then bullets were fired at the house of the NRI elder sister

Ludhiana News: पहले छोटी की अश्लील फोटो वायरल की, फिर एनआरआई बड़ी बहन के घर पर चलाईं गोलियां

Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
First the younger's obscene photo went viral, then bullets were fired at the house of the NRI elder sister
पुलिस ने एक अज्ञात समेत दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। शहर के कच्चा मलक रोड पर स्थित एनआरआई की कोठी पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। इस घटना के बाद परिवार समेत आसपास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस संबंधी सूचना मिलने पर आनन-फानन में कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जांच करने पंहुचे। पुलिस ने इस दौरान गोलियों के दो खोल बरामद कर एक अज्ञात समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान तरुण कुमार निवासी रामपुरा दोराहा व एक अज्ञात के रूप में हुई है। एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला नवदीप कौर निवासी गांव तिहाडा पत्ती मुलतानी सिधवां बेट हाल वासी कच्चा मलकर रोड गली नंबर चार जगरांव ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन लुधियाना में रहती है।
विज्ञापन

आरोपी ने पिछले साल 2023 में उसकी बहन की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसे लेकर उसकी बहन ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी। उसी दिन से आरोपी उनको फोन पर धमकियां दे रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता की जगरांव अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उनकी मौत होने के कारण वह हर साल कनाडा से धान व गेहूं के सीजन में अपने पिता का कारोबार देखने अपने पति के साथ जगरांव आती हैं। इसके चलते वह कच्चा मलक रोड पर अपने पिता के घर पर रुक गई। इस संबंधी पता नहीं आरोपी को कैसे पता चल गया कि वह जगरांव में रुकी हुई है। आरोपी रात के अंधेरे में बाइक पर उनकी गली में आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा। फिर घंटी बजाई, जब आरोपी के लिए किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने बाइक में छिपाकर रखी रिवाल्वर निकालकर दो से तीन फायर घर की तरफ किए। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में सहम का माहौल बन जागया। पीड़ित ने बताया कि एक तो वह घर पर अकेली थी। दूसरा रात ज्यादा होने के कारण उसने इस घटना संबंधी पुलिस को सुबह सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर गोलियों के खोल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed