फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fire, wheat burn in mansa, mansa fire

गांव रल्ला में आग से 24 एकड़ गेहूं जला

Fri, 15 Apr 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 15 Apr 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
fire, wheat burn in mansa, mansa fire
मानसा में खेत में लगी आग
मानसा। गांव रल्ला में आग से करीब 24 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार को दोपहर के समय गांव रल्ला के किसान देशराज के खेतों में कंबाइन से कटाई शुरू की गई। इस दौरान किसानों के चेहरों पर खुशी थी, लेकिन कुछ ही देर में कंबाइन से निकली चिंगारी ने भयानक आग का रूप धारण कर लिया। हालांकि किसानों ने आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचित किया।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के एकत्रित हुए लोगों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने और आग पर काबू पाने तक करीब छह किसानों की 24 एकड़ गेहूं की पक कर तैयार खड़ी फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभावित किसानों को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। थाना जोगा के प्रभारी चन्नण सिंह ने बताया कि कंबाइन से चिंगारी निकलने से फसल को आग लग गई। उनके अनुसार लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत से आग पर काबू किया। इससे लखवीर सिंह की डेढ़ एकड़, देशराज की 5 एकड़,  बिक्कर सिंह की ढाई एकड़, हरबंस सिंह की साढ़े 6 एकड़, अमृत दानेवालिया की 5 एकड़ और वेद प्रकाश साढ़े 3 एकड़ फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed