{"_id":"58331ded4f1c1b9c28b3a00f","slug":"fire-one-died-in-fire-ludhiana-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी से बिस्तर में आग, झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी से बिस्तर में आग, झुलसने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 21 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरुबंदा के रहने वाले राकेश कुमार की सोमवार सुबह बिस्तर में आग लगने से झुलसने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक राकेश के भाई ने कहा कि शादी के बाद उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद था और वह पत्नी से अलग रह रहा था। वह शराब पीने का आदी हो गया। कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी। सोमवार सुबह वह बिस्तर पर बैठ कर बीड़ी पी रहा था।
इसी दौरान उसके बिस्तर में आग लग गई। उसने खड़े होने की काफी कोशिश की, लेकिन टांग टूटे होने के कारण वह नीचे उतर नहीं सका और बुरी तरह से झुलस गया। उसके चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के कुछ करने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने राकेश की दादी के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की है।