फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire in chemical factory, Malerkotla, Sangrur

केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग

Tue, 02 Mar 2021 06:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Fire in chemical factory, Malerkotla, Sangrur
मालेरकोटला में केमिकल फैक्टरी से उठती आग की लपटें। संवाद - फोटो : SANGOOR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। मालेरकोटला की ठंडी सड़क स्थित केमिकल फैक्टरी में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे भयानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्टरी के बास खड़ा टेंपो व दस झोपड़ियां जल गईं। दो दमकल गाड़ियों ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
ठंडी सड़क पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप स्थित केमिकल फैक्टरी के कर्मचारियों ने दीवार के साथ अपनी झोपड़ियां बना रखी हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे बंद फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। फैक्टरी की दीवार से साथ झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। आग ने झोपड़ियों से अलावा फैक्टरी के पास खड़े टेंपो को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मालेरकोटला के फायर ब्रिगेड अधिकारी राणा नरिंदर सिंह अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े बारह बजे आग पर काबू पाया गया। केमिकल की वजह से आग बुझाते समय फैक्टरी से धमाकों की आवाज आ रही थी, जिससे आग बुझाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में रहने वाले बीरा ने बताया कि अग्निकांड में उसकी लड़की की शादी के लिए रखा सामान और नकदी जल गई। उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग की चपेट में आकर दस झोपड़ियां जली हैं।

मौके पर पहुंचे मालेरकोटला के एसडीएम टी बैनिथ, तहसीलदार बादलदीन ने कहा कि फैक्टरी के साथ संबंधित नौ विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके उनसे जांच रिपोर्ट मांगी गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फैक्टरी मालिक का पक्ष भी जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed