फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fire, fire in cloth factory, ludhiana factory fire

कपड़ा फैक्टरी में आग, करोड़ों का नुकसान

Sun, 12 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 12 Jun 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
fire, fire in cloth factory, ludhiana factory fire
fire - फोटो : Amar Ujala
शेरपुर इलाके में रविवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने का पता उस समय चला जब आग से फैक्टरी के शीशे टूटे और अंदर सो रहा एक कारीगर बाहर भागा।
विज्ञापन


आग देख उसने तुरंत फैक्टरी मालिक को फोन किया। फैक्टरी मालिक ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। एक-एक कर फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से फैक्टरी में पड़ा लाखों का कपड़ा और लाखों रुपये की मशीनें जलकर खाक हो गई। अभी तक की जांच में यही पता चला है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। 
विज्ञापन


न्यूवे इंटरनेशनल फैक्टरी के मालिक ओपिंदर वशिष्ट ने कहा कि उनकी फैक्टरी में कपड़ा तैयार होता है। फैक्टरी के अंदर विदेशी मशीनों के अलावा भारी मात्रा में कपड़ा पड़ा हुआ है। शनिवार रात को वह फैक्टरी को ताला लगाकर घर चले गए। एक कारीगर रखवाली के लिए फैक्टरी के ऊपर बने कमरे में सोता है। रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारण फैक्टरी के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया। फैक्टरी में लगी खिड़कियों के शीशे टूटने लगे। शीशे टूटने की आवाज सुन कर कारीगर जागा और उसने इसकी जानकारी ओपिंदर को दी। ओपिंदर ने कहा कि उन्होंने फायर ब्रिगेड को तुरंत फोन किया। उसके अलावा वह और आस-पास के लोग फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने में लगे रहे, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।


उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह से फैक्टरी की दीवारों और छत को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा साथ लगती बॉस फैब्रिक में भी काफी नुकसान हो गया है। ओपिंदर वशिष्ट ने कहा कि आग लगने के कारण उनका करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed