फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire breaks out in shop of cricketer Abhishek Sharma sister uncle in law Ludhiana

Ludhiana: क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन के चाचा ससुर की दुकान में लगी आग, शार्ट सर्किट की आशंका

Mon, 03 Nov 2025 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

गांधी नगर मार्केट में होलसेल का कारोबार किया जाता है। दो मंजिला दुकान में पूरे रेडीमेड गारमेंट्स ही भरे हुए थे। सुबह करीब छह बजे दुकान में अचानक से आग लग गई। मार्केट का सिक्योरिटी गार्ड गश्त कर रहा था। जब वो दुकान के पास से निकला तो वहां पर धुआं निकल रहा था।

विज्ञापन
Fire breaks out in shop of cricketer Abhishek Sharma sister uncle in law Ludhiana
fire - फोटो : Amar Ujala/File

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल के चाचा ससुर मनप्रीत बंटी की होलसेल कपड़ा मार्केट गांधी नगर की दुकान में आग लग गई। बंटी आम आदमी पार्टी के नेता व अकालगढ़ मार्केट के प्रधान हैं। 
विज्ञापन


दो मंजिला दुकान में रेडीमेड गारमेंट्स रखे हुए थे। जहां से पंजाब के साथ साथ कई राज्यों में भी सप्लाई की जाती थी। आग सोमवार की सुबह उस समय लगी जब दुकान बंद थी। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस जगह पर बंटी की दुकान है वह जगह कुछ संकरी है। जिस कारण फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। मगर ढाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बंटी का सारा परिवार भी वहां पहुंच गया। आग लगने की वजह से सारा माल जल कर राख हो गया। आग लगने की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते हुई थी बेटे की शादी

जानकारी के अनुसार मनप्रीत बंटी के बेटे का पिछले सप्ताह ही विवाह हुआ है। परिवार अभी उन खुशियों से बाहर भी नहीं आया था कि आग लगने की वजह से सारा परिवार गमगीन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी नगर मार्केट में होलसेल का कारोबार किया जाता है। दो मंजिला दुकान में पूरे रेडीमेड गारमेंट्स ही भरे हुए थे। सुबह करीब छह बजे दुकान में अचानक से आग लग गई। मार्केट का सिक्योरिटी गार्ड गश्त कर रहा था। जब वो दुकान के पास से निकला तो वहां पर धुआं निकल रहा था। उसने तुरंत दुकान के मालिक व गांधी नगर मार्केट के अन्य दुकानदारों को जानकारी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। आस-पास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एक एक कर तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से करोड़ों रुपये का माल जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान बंद थी। हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed