{"_id":"6287ccbc55f89d43c8728154","slug":"fifty-thousand-rupees-and-20-thousand-clothes-were-looted-including-the-merchant-s-car-khanna-news-pkl4512359144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर बदमाशों ने व्यापारी को लूटा, गाड़ी सहित पचास हजार रुपये और 20 हजार के कपड़े ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर बदमाशों ने व्यापारी को लूटा, गाड़ी सहित पचास हजार रुपये और 20 हजार के कपड़े ले गए
विज्ञापन
खन्ना। खन्ना जीटी रोड के गांव देहडू के पास तीन कार सवार लुटेरे जगरांव के कपड़ा व्यापारी की गाड़ी सहित 50 हजार रुपये, 20 हजार के कपड़े व मुलाजिमों के मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गाड़ी व्यापारी के दो मुलाजिम अजय कुमार और रवि कुमार चला रहे थे। रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि हम दिल्ली से जगरांव जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी खन्ना के जीटी रोड पर गांव देहडू के पास पहुंची तो देखा कि तीन गाड़ियां सड़क पर खड़ी थीं।
उसके पास कुछ लोग खड़े थे। उन्होंने रुकने का इशारा किया तो लगा की शायद कोई मुसीबत में होगा। उन्होंने गाड़ी रोक दी, जैसे ही वह गाड़ी से निकले बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बोले जो कुछ तुम्हारे पास सब दे दो। जान के डर से उन्होंने सब दे दिया। जाते जाते वह गाड़ी भी छीन कर लुधियाना की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद वारदात की सूचना खन्ना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी (खन्ना) राजन परमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।
उधर, व्यापारी विजय कुमार ने बताया कि उनकी दिल्ली और जगरांव के झांसी चौक पर मनी यूनियन नाम से मनी ट्रांसफर का काम है। उनके मुलाजिम दिल्ली से कपड़े लेकर जगरांव आ रहे थे। जिन्हें खन्ना में लूट लिया गया। डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं। टोल प्लाजा पर भी कैमरों को चेक किया जा रहा है। जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मुलाजिम रवि कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।