फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Few People attended Bhog Samagam of Late Actor Satish Kaul at Ludhiana of Punjab

गुमनामी : आखिरी वक्त में अपने सितारे को भूले पंजाबी, अभिनेता सतीश कौल के भोग में भी दिखे चंद ही लोग 

Sat, 17 Apr 2021 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 11:29 AM IST
सार

अभिनेता सतीश कौल को पॉलीवुड का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। उन्होंने पंजाबी सहित कई हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ भी वे अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
Few People attended Bhog Samagam of Late Actor Satish Kaul at Ludhiana of Punjab
अभिनेता सतीश कौल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पॉलीवुड में 300 से ज्यादा फिल्मों में किरदार निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का भोग समागम शुक्रवार लुधियाना के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में रखा गया था। समागम में परिवार की ओर से उनकी केयर टेकर सत्या देवी, उनके बेटे और दो-चार करीबी लोग ही पहुंचे।

विज्ञापन


अंतिम समय में गुमनामी के दौर से गुजरने वाले कौल के अंतिम संस्कार में भी तीन से चार लोग ही पहुंचे थे। हालांकि उस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पीएमआईडीबी के चेयरमैन केके बाबा उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को भोग समागम में कोई बड़ा नाम नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन



अभिनेता सतीश कौल को पॉलीवुड का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। उन्होंने पंजाबी सहित कई हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ भी वे अभिनय कर चुके हैं। बीते कुछ समय वे बीमार चल रहे थे और गुमनामी के दौर में लुधियाना में रह रहे थे। कुछ समय वे वृद्धाश्रम में भी रहे। इस बीच उन्होंने आर्थिक हालत खराब होने के चलते लोगों से मदद की गुहार लगाई, तो वे एकाएक चर्चा में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से वे दुगरी स्थित किराये के घर में अपनी फैन सत्या देवी के साथ रह रहे थे। वही उनकी केयर टेकर थीं। बीमारी के चलते उन्हें लुधियाना के एक चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद 10 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। अगले दिन कोरोना गाइड लाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए 16 अप्रैल को भोग समागम रखा गया था, जिसमें चंद लोग ही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed