फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Female thief gang active: Video of stealing sewerage lid goes viral

महिला चोर गिरोह सक्रिय : सीवरेज ढक्कन चुराने का वीडियो वायरल

Tue, 30 May 2023 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 30 May 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Female thief gang active: Video of stealing sewerage lid goes viral
- कोई गुरु अर्जुन देव नगर इलाके तो कोई ग्यासपुरा का बता रहा वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। महिला चोर गिरोह सुबह अंधेरे में सड़कों से सामान उठाने के साथ चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार महिलाएं एक सीवरेज का लोहे का ढक्कन चोरी कर फरार हो गईं।
बताया यह जा रहा है कि इनके साथ कुछ व्यक्ति भी मिले हैं जो वाहन लेकर इनके साथ-साथ चलते हैं। महिलाएं सामान चोरी कर ऑटो में लोड करती हैं और फरार हो जाती हैं। कोई यह वीडियो गुरु अर्जुन देव नगर इलाके की बता रहा है तो कोई ग्यासपुरा इलाके का। कमिश्नरेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महिलाएं हाथ में बोरे लिए इलाके में चल रही हैं। करीब सुबह चार बजे के आसपास का उक्त वीडियो बताया जा रहा है। महिलाएं एक दम से जाते-जाते सीवरेज का ढक्कन उठाती हैं और वहां से फरार हो जाती हैं। इन महिलाओं का एक साथी ऑटो लेकर खड़ा था वह ऑटो में ढक्कन रख फरार हो गईं। महानगर के लोगों का कहना है कि इससे पहले गिल रोड इलाके में महिला चोर गिरोह ने कई फैक्टरियों को अपना निशाना बनाया था। इलाके में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। थाना डिविजन-सात के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि यह वारदात उनके इलाके की नहीं बल्कि ग्यासपुरा की बताई जा रही है। अगर घटना उनके इलाके की होगी तो जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed