फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   father injured his daoughter in home ludiyana

ससुराल छोड़ मायके आई हुई बेटी पर पिता ने तेजधार हथियार से किया हमला

Sat, 14 Dec 2019 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
father injured his daoughter in home ludiyana
लुधियाना के कोट मंगल सिंह इलाके में पिता ने ससुराल छोड़ मायके में रहने के लिए आई हुई बेटी को तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से काट डाला। घायल विवाहिता कोसीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। घायल की पहचान रुपिंदर कौर (25) के रुप में हुई है। थाना डिविजन छह की पुलिस ने डाबा रोड के रहने वाले घायल के पति गुरदीप सिंह की शिकायत पर कोट मंगल सिंह निवासी कुलवंत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी रुपिंदर कौर के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके घर कोई बच्चा नहीं हुआ। उसकी पत्नी बीमार चल रही थी। करीब दो महीने पहले आरोपी कुलवंत सिंह बेटी रुपिंदर कौर को अपने साथ मायके घर ले गया। गुरदीप सिंह के मुताबिक शुक्रवार को दोनों बाप बेटी में क्या बात हुई कुछ पता नहीं। कुलवंत सिंह ने बेटी को तेजधार हथियार से घायल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

अन्य परिजन और आसपास के लोग रुपिंदर को सीएमसी अस्पताल ले गए। थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम किस लिए दिया अभी बता नहीं रहा है। घायल रूपिंदर बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed