Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Father and son killed in a fight over buying a pet dog

Ludhiana News: पालतू कुत्ता खरीदने की बात पर झगड़े में पिता-पुत्र की हत्या

Tue, 10 Sep 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 10 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Father and son killed in a fight over buying a pet dog
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिले के गांव जीवन सिंह वाला में सोमवार देर रात को पालतू कुत्ता खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान एक पक्ष ने तेजधार हथियारों से पिता-पुत्र की हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान पिता मंदिर सिंह और पुत्र अमरीक सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों ने एक महिला को भी घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। तलवंडी पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही और घायल महिला के बयान पर मुख्य आरोपी एकम सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी इंदर सिंह समेत दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इस बारे में एसएसपी अमनीत कोंडल ने पुष्टि कर दी है। इसमें चार आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जीवन सिंह वाला के रहने वाले मंदिर सिंह और अमरीक सिंह ने एक पालतू कुत्ते को खरीदा था। उसी कुत्ते को गांववासी एकम सिंह वगैरहा खरीदना चाहते थे। पता चला है कि जब एकम सिंह उक्त कुत्ते को खरीदने के लिए मंदिर सिंह और अमरीक सिंह के पास गया तो वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते थोड़ी देर बाद एकम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ तेजधार हथियारों समेत अमरीक और मंदिर के घर पहुंच गया। वहां पर उन्होंने दोनों पिता-पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट की और तेजधार हथियारों से दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से घर के मुख्य गेट को बुरी तरह से तोड़ दिया था। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों ने पिता-पुत्र की हत्या करने के बाद छोटे बच्चे को भी जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन जब आरोपी उसे मारने के लिए आगे बढ़े तो घर में मौजूद एक महिला ने उनको रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि घटना के बाद तलवंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भिजवा दिया गया। एसएसपी ने बताया कि उक्त हत्या केस से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed