{"_id":"87049308f97c65bb037cd132a6be12f9","slug":"father-and-son-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (लुधियाना)। दोराहा के पास ट्रक की चपेट में आने से रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।
इसके अलावा राकेश, रशिका, गौरव, प्रिया भाटिया और संगीता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मृतकों की पहचान 56 वर्षीय विजय शर्मा और 22 वर्षीय साहिल शर्मा के तौर पर हुई है। दोनों पिता-पुत्र है।
दोराहा थाने के थानेदार चरणजीत सिंह के अनुसार राकेश भाटिया का परिवार अमृतसर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक अपनी गाड़ी से घर वापस आ रहे थे।
साहिल गाड़ी चला रहा था। दोराहा के पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रास करते समय साइड से उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में साहिल शर्मा और उसके पिता विजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
साहिल के मामा राकेश ने बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण परिवार के लोग हरमंदिर साहिब में माथा टेक कर आ रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।
थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मामले की छानबीन चल रही है।