फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers protested by taking out tractor march, burnt copies of new laws

Ludhiana News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल विरोध जताया, नए कानूनों की प्रतियां जलाईं

Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested by taking out tractor march, burnt copies of new laws
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने भारत सरकार द्वारा लाए गए 3 आपराधिक कानूनों के विरोध में एक बड़ा ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कानून की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया।
ब्लॉक सुनाम के किसान यहां की अनाज मंडी में एकत्रित हुए। ट्रैक्टरों के एक बड़े कारवां के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सुनाम एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंचे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता (आजाद) के नेता जसवीर मेदेवास और संतराम छाजली ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नए कानून का विरोध किया। कानूनी विशेषज्ञों ने बताया है कि कैसे ये कानून आम नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करेंगे, कैसे ये कानून संविधान के सिद्धांतों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून सीधे तौर पर भारत को एक पुलिस राज्य बनाने की ओर इशारा करते हैं, जिसके तहत पुलिस के पास ऐसी शक्तियां होंगी जो भारतीय नागरिकों के मानवाधिकारों को कमजोर कर देंगी। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि भारतीय अदालतों में न्याय प्रणाली बहुत धीमी रहेगी और इन नए कानूनों से न्याय मिलने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि 31 अगस्त को बॉर्डर पर चल रहे मोर्चों पर बड़ी सभाएं की जाएंगी और संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर तोलावाल, शाहपुर, झाडों, नमोल, मेदेवास, बिगड़वाल, चीमां, छाजली, धर्मगढ़, नीलोवाल गांवों के लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो । सुनाम में विरोध प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed