फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers made Punjab most expensive Ladowal toll plaza free

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा फ्री: लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, प्रशासन को दी चेतावनी

Sun, 21 Sep 2025 03:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Sep 2025 03:19 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में रविवार को लाडोवाल टोल प्लाजा करीब पौना घंटा फ्री रहा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दोपहर करीब डेढ़ बजे टूटे राहों सड़क को लेकर टोल प्लाजा का घेराव करने पहुंची।

विज्ञापन
Farmers made Punjab most expensive Ladowal toll plaza free
लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में प्रदेश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर उस समय माहौल गरमा गया जब सैकड़ों किसान वहां पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को वाहनों के लिए फ्री करवा दिया। हजारों वाहन बिना टोल टैक्स दिए वहां से गुजरे। 

विज्ञापन


किसानों ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले रविवार को दोपहर एक बजे से दो बजे तक पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को फ्री कराया। किसान मोटरसाइकिलों से टोल प्लाजा पर पहुंचे और विरोध स्वरूप उसे फ्री करा दिया। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। किसानों के टोल फ्री करने के कुछ देर बाद साहनेवाल की एसडीएम जसनीत कौर और डीसीपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत करवाया। 
विज्ञापन




यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह का आरोप है कि राहों रोड की हालत खस्ता हाल है। दूसरे रास्ते में प्रशासन की शह पर रेहड़ी फड़ियों की भरमार है, इसलिए इलाके के लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला, नतीजतन आज सांकेतिक तौर पर एक घंटे के लिए टोल प्लाजा को फ्री कराया गया, यदि प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो अगले रविवार को फिर से टोल प्लाजा फ्री कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed