फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers going to express their anger in front of CM residence detained

Ludhiana News: सीएम निवास के समक्ष रोष जताने जा रहे किसान हिरासत में लिए

Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers going to express their anger in front of CM residence detained
छाजली थाने में भेजे किसान, भाना सिद्धू के हक में आए किसान संगठन व नौजवान
विज्ञापन

सुनाम में धरने पर बैठे सैकड़ों नौजवान, बुजुर्ग व किसान मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी की, जिले को छावनी में बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगरूर स्थित रिहाइश के समक्ष रोष प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के करीब 50 किसानों को पुलिस ने महिलां चौक गांव में हिरासत में ले लिया। इससे पहले किसानों को आगे जाने से रोका गया और गुस्साए किसानों ने लुधियाना दिल्ली मुख्य सड़क पर धरना देकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बाकायदा नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने संगरूर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिए थे। महिलां चौक में नाजुक हालत को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए किसानों को पुलिस छाजली थाने में ले गई है। इस आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के जिला नेता रण सिंह चट्ठा कर रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने किसान नेताओं के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए। हालांकि कुछ घंटे पहले रणसिंह ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा था कि सरकार के इशारे पर उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सुनाम इलाके से संगरूर की ओर जा रहे किसानों व नौजवानों को पुलिस ने सुनाम कैंचियों पर रोक दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में बीकेयू डकोंदा, बीकेयू सिद्धूपुर के अलावा अकाली दल के नेता शामिल रहे। देखते ही देखते धरने में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर अकाली दल के महासचिव राजिंदर दीपा, छोटा सिंह, परगट सिंह, कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकतंत्र की हत्या की है। आलोचना करने वालों की आवाज दबाने की कोशिश को सहन नहीं किया जाएगा। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि भाना सिद्धू के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - सुनाम में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व नौजवान वर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed