फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers celebrated Lohri by burning copies of farm laws Punjab

पंजाब भर में लोहड़ी पर लोगों ने फूंकीं कृषि कानूनों की प्रतियां, जगह-जगह निकाला ट्रैक्टर मार्च

Wed, 13 Jan 2021 07:47 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 13 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Lohri by burning copies of farm laws Punjab
पंजाब में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को लोहड़ी के दिन भी जारी रहा। किसानों ने पंजाब में अलग-अलग जगहों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया। जालंधर में डीसी ऑफिस का घेराव कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान संयुक्त मोर्चा ने लोहड़ी पर पंजाब में जिला मुख्यालयों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने का आह्वान किया था। इस दौरान जालंधर के कई संगठनों ने किसानों का साथ दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। इस दौरान डीसी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सिख तालमेल कमेटी ने भी कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्डा ने कहा कि 26 जनवरी को होने वाला ट्रैक्टर मार्च मोदी सरकार की आंखें खोल देगा। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने बुधवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हलवारा में लोहड़ी की शुरुआत केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों के विरोध से की गई। सुबह से ही लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में जाकर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने की अरदास की, वहीं दिन भर विभिन्न स्थानों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीनों कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

गांव गुरुसर सुधार सरपंच हरमिंदर सिंह गिल की अगुवाई में सुबह से खेती कानूनों की प्रतियां जलाने का सिलसिला शुरू किया गया। इसमें भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। बुधवार दोपहर के समय अनाज मंडी में लोहड़ी जलाकर खेती कानून की प्रतियां जलाई गई। इसी तरह गांव एतिआणा, हेरा, पत्ती धालीवाल, सुजापुर, बड़ैच व गांव सराभा में कानूनों की प्रतियां जलाई गईं। 



अमलोह में रोजाना किसान देंगे धरना
किसान संघर्ष कमेटी अमलोह ने मंडी गोबिंदगढ़ चौक पर लोहड़ी पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं और सुबह 11 से शाम तीन बजे तक प्रदर्शन किया। इस धरने में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। वहीं पार्टीबाजी से अलग होकर नेता और आम लोग भी इस रोष प्रदर्शन का हिस्सा बने। किसान संघर्ष कमेटी ने निर्णय लिया कि जब तक दिल्ली किसान आंदोलन सफल नहीं होता, वह इस चौक पर रोज चार घंटे पक्का धरना देंगे। उन्होंने यह घोषणा भी की है कि 26 जनवरी को अमलोह से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। 



‘कठिन हालात में किसानों का साथ देने वाला ही असली पंजाबी’
अमलोह विधानसभा से कांग्रेस विधायक रणदीप सिंह नाभा ने बुधवार को ब्लाक कांग्रेस दफ्तर पर कृषि कानूनों का विरोध कर प्रतियां फूंकीं। विधायक रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि हर घर में लोहड़ी पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएं। रणदीप सिंह ने कहा कि कठिन हालात में किसानों का साथ देने वाला ही असली पंजाबी है। 

संगरूर : आंदोलन में शहीद किसानों को दी श्रद्धाजंलि

आम आदमी पार्टी ने स्थानीय अनाज मंडी में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। साथ ही किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दविंदर सिंह बदेशा ने कहा कि मोदी सरकार को काले कानून तुरंत वापस लेने चाहिए, क्योंकि आंदोलन में बहुत किसान शहीद हो चुके हैं। इस कड़ाके की ठंड में किसान दिल्ली की सरहदों पर अपने हक मांग रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हैं।

टाहली वाला चौक पर कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं
किसान संगठनों ने बुधवार को टाहली वाला चौक पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। किसान नेता हरजीत सिंह टहलपुरा, बलबीर सिंह मंडौली, धरमसिंह सील की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल दोपहर बाद टाहली वाला चौक पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। 



छात्रा बोली - केंद्र सरकार कृषि कानून वापस ले
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के हक में केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को बठिंडा के विभिन्न संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर रोष मार्च शहर के अलग-अलग मोहल्लों से होकर गुजरा और आखिर में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। ट्रैक्टर रोष मार्च में शामिल दसवीं की छात्रा जसमीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। केंद्र सरकार ने जिस तरह सांसद में पेश कर तीनों कानून पारित किए है, वैसे ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर तीनों कानूनों को केंद्र वापस ले। 



किसानों ने गुरुहरसहाए में ट्रैक्टर रैली निकाली
ममदोट में किसानों ने कृषि कानून की कापियां जलाकर लोहड़ी मनाई। गुरुहरसहाए में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि ये ट्रायल किया जा रहा है। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी व किसान यूनियन एकता सिधुपुर ने ममदोट में कृषि कानूनों की प्रतियां लोहड़ी में जलाईं।


किसान नेता जीवन सिंह व गुरमीत सिंह ने कहा जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसानों ने कृषि कानून रद्द कराने के लिए पूरी तरह कमर कसी है। उधर, गुरुहरसहाए में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर रैली दाना मंडी झोंक मोहड़े व गुरुद्वारा श्री संगत साहब से शुरू होकर गांव बुर्ज, बैरकां, मोलवी वाला, मिसरी वाला, कोहर सिंह वाला, चक सोमिया, माड़े कलां होते हुए गुरुहरसहाए पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed