फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers angry over online meeting of BJP leaders in Sangrur

संगरूर में भाजपा नेताओं की ऑनलाइन बैठक से भड़के किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई घायल

Wed, 14 Oct 2020 09:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over online meeting of BJP leaders in Sangrur
संगरूर में भाजपा नेताओं की बैठक का विरोध करने पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सर्वहितकारी विद्या मंदिर में बुधवार को कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा की वर्चुअल बैठक की जानकारी मिलते ही किसान संगठन भड़क गए। बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग किसान, महिलाओं और बच्चे हाथ में झंडे व लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसानों को बैठक स्थल से पहले ही रोक लिया लेकिन किसान, भाजपा नेताओं को सामने लाने की बात पर अड़े रहे। भड़के किसान बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़े। पुलिस ने उन्हें मानव शृंखला बनाकर रोक लिया।

विज्ञापन


पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई किसान मामूली घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह भाजपा नेताओं को पीछे के दरवाजे से स्कूल से बाहर निकाला। भड़के किसान धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही एसएसपी विवेकशील सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। पुलिस ने किसानों को अंदर खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें दिखाकर उनका गुस्सा शांत किया। इसके बाद किसान लौट गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संगरूर के सर्वहितकारी विद्या मंदिर में भाजपा की तरफ से बुधवार को वर्चुअल रैली रखी गई थी। इसका नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष रणदीप दयोल, सरजीवन जिंदल और प्रांतीय नेता जतिंदर कालड़ा ने किया।

 

बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भाजपा नेताओं और पत्रकारों से कृषि कानूनों पर चर्चा करनी थी। भाजपा नेताओं ने कई किसानों को भी कार्यक्रम में बुलाया था।


कार्यक्रम शुरू हुए अभी आधा घंटा ही हुआ था कि किसान संगठनों को इसकी भनक लग गई। बड़ी तादाद में नौजवान, बुजुर्ग किसान, महिलाओं और बच्चों ने हाथों में लाठी लेकर भाजपा के कार्यक्रम स्थल की तरफ कूच कर दिया।

 

सड़क के दोनों तरफ लगे बैरीकेड तोड़कर किसान आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं से कुछ दूरी पर थे कि पुलिस ने मानव श्रंखला बनाकर उन्हें रोक लिया। गुस्साए प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं से बात करना चाहते थे लेकिन पुलिस के बीच में आने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसमें कुछ किसान चोटिल हो गए। प्रदर्शनकारी भाजपा का कार्यक्रम तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे थे।


सूचना मिलते ही एसएसपी विवेकशील सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना शुरू कर दिया। किसान नेता रण सिंह चट्ठा और नौजवान भारत सभा के भूपिंदर सिंह लौंगोवाल ने कहा कि भाजपा किसानों को गुमराह कर रही है। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते, तब तक भाजपा नेताओं और उनके कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed