फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer set a trap after getting upset with relatives in Halwara

हलवारा में रिश्तेदारों से परेशान होकर किसान ने लगाया फंदा

Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer set a trap after getting upset with relatives in Halwara
हलवारा। गांव दोलों खुर्द निवासी किसान मोहन सिंह (62) ने अपने करीबी रिश्तेदारों से परेशान होकर सोमवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना जोधा पुलिस ने मृतक के बेटे गुरजंट सिंह की शिकायत पर मृतक की भाभी गुरमेल कौर, भतीजे भगवंत सिंह, जसवंत सिंह , कुलवंत सिंह और भतीजे भगवंत के बेटे दिलप्रीत सिंह सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरजंट ने बताया कि बड़े बजुर्गों ने 11 साल पहले उनकी पुश्तैनी जमीन की बांट कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। उनके खेतों को जाने वाला रास्ता और पानी लगाने वाले पाइप को भी बंद कर दिया था। खेत में लगे मोटर कनेक्शन भी काट दिए थे। उसके पिता मोहन सिंह ने इस बात पर झगड़ा न कर अपनी जमीन में से जगह छोड़ कर नया रास्ता बना लिया था और खेतों को पानी लगाने का भी इंतजाम कर लिया था। इसके बाद भी आरोपी नहीं सुधरे उन्होंने घर की दीवारों के बेहद करीब पानी लगा लगा दिया था। इससे दीवारों में दरारें आ गई। पहले से ही कर्ज में डूबे उनके पिता मोहन सिंह लगातार हो रहे नुकसान से बिल्कुल टूट गए थे। इस कारण उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थानेदार हाकम सिंह ने कहा कि सभी आरोपी घर से फरार हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed