फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmer, organizations, again, jam, railway track

किसान जत्थेबंदियों ने फिर किया रेलवे ट्रैक जाम

Sun, 12 Jul 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 12 Jul 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार की आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर रविवार को किसान जत्थेबंदियों ने फिर रेलवे ट्रैक जाम किया।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। इसके रोष स्वरूप यह प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे से शाम तक जारी रहा। इससे पहले किसानों ने सिविल अस्पताल में भी रोष-प्रदर्शन किया।


रेलवे ट्रैक जाम के दौरान कई गाड़ियां प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर विभिन्न थानों की पुुलिस तैनात की गई थी। रेलवे ट्रैक जाम से फिरोजपुर-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी को मानसा स्टेशन पर रोका गया। यह 3 घंटे लेट रही।
विज्ञापन


वहीं दैनिक एक्सप्रेस एक घंटा और जनता एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। साथ ही कई मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा नेे ऐलान किया कि जब तक तरसेम सिंह के मामले में दर्ज आरोपियों को काबू नहीं किया जाता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही मृतक का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को जोगिंदर सिंह दयालपुरा, इंद्रजीत सिंह, भान सिंह और राजिंदर सिंह जवाहरके ने संबोधित किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन प्रभारी जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर भलवान सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। वहीं मौके पर डिप्टी कमिश्नर भुपिंदर सिंह पहुंचे।


उन्होंने तीन दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी तुरंत आरोपी को काबू करने की मांग पर अड़े रहे। जाखल से रेलवे अधिकारी सतपाल मलिक ने भी मौके पर पहुंच समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात भी नहीं मानी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed