फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmer committed suicide due to Debt

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा की खुदकुशी

Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide due to Debt
बठिंडा। मानसा रोड पर स्थित रेलवे लाइनों के पास खेतों में बने बोर वाले कुएं में शुक्रवार सुबह एक किसान का लटकता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह 42 निवासी मति दास नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप गोयल और हरबंस सिंह ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि मानसा रोड पर स्थित खेतों में बने बोर वाले कुएं में एक किसान का शव लटक रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और थाना कैंट पुलिस की हाजिरी में शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शव निकालने के बाद मृतक किसान गुरप्रीत सिंह के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतक किसान के रिश्तेदार हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त किसान गुरप्रीत सिंह पर गैर सरकारी चार लाख रुपये कर्ज था। इसके पास छह कनाल जमीन थी। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत अपने ऊपर चढे़ कर्ज को उतारने में असमर्थ था, इस कारण वह पिछले कई दिनों से परेशान था। उन्होंने बताया कि कर्ज की परेशानी के कारण ही गुरप्रीत ने उक्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कैंट के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक किसान के परिजनों के बयान दर्ज करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed