फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Family gang-rape victim in Barnala accuses police of threatening

बरनाला में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

Sat, 06 Mar 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Family gang-rape victim in Barnala accuses police of threatening
बरनाला। राजपूत सहारा वेलफेयर क्लब ने शहर की 23 वर्षीय अनुसूचित वर्ग की युवती से जून 2020 में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले की गुत्थी सुलझने की जगह उलझाने का आरोप लगाया। पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर डराने, धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। वहीं एक्शन कमेटी के प्रधान गुरसेवक सिंह मंगा ने एसएसपी संदीप गोयल पर एक्शन कमेटी को धमकियां देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि नौ महीने पहले वह एसएसपी संदीप गोयल से मिलने गई थी, तब तो उसे मिलने नहीं दिया गया। हहक मंगलवार को एसएसपी संदीप गोयल पीड़िता का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। स्पेशल वार्ड में दाखिल होते ही कमरे से सभी को बाहर निकाल दिया और बंद कमरे में कई तरह के सवाल जवाब किए। पीड़िता की मां ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनकी बेटी से पुलिस कर्मचारियों के नाम को लेकर बार-बार सवाल जवाब कर दबाव बना रही है। फरार आरोपी अकाली नेता सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर रहा है। पुलिस आरोपी तीन पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की बजाए मामले को ठंडे बस्ते में ही डालना चाहती है।
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता इंसाफ कमेटी के प्रधान गुरसेवक सिंह मंगा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब एक्शन कमेटी ने कहा कि पीड़िता से उनके सामने पूछताछ की जाए तो एसएसपी संदीप गोयल ने धमकियां दीं। इंसाफ की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी दफतर का घेराव किया जाएगा। वहीं वकील एवं पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा ने एलान किया की वह पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए मुफ्त केस लडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएसपी
एसएसपी संदीप गोयल का कहना है कि उन्हें पीड़िता से पूछताछ करनी थी, जोकि इतने लोगों के सामने नहीं हो सकती थी। पीड़िता के पास उसकी मां मौजूद थी। किसी को डराया धमकाया नही गया, उन्होंने बताया कि पुलिस अब तक 7 आरोपियों में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा। सभी जल्द ही जेल की सलाखों पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed