{"_id":"8bdba8feada21fef02881114283ea281","slug":"fake-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार और हत्या की झूठी खबर दे पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार और हत्या की झूठी खबर दे पुलिस को दौड़ाया
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Tue, 21 Jan 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजमन रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह पुलिस को अपनी बेटी से दुराचार और हत्या की झूठी खबर देकर खूब दौड़ाया। जब पुलिस वहां पहुंची तो व्यक्ति घर पर आराम से सोया हुआ पाया गया। थाना डिविजन तीन पुलिस को जांच में पता चला कि व्यक्ति की दोनों बेटियां शादीशुदा है और उसकी हालत मानसिक रुप से ठीक नहीं है। पुलिस ने जांच के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया।
एसएचओ इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बैजमेन रोड पर रहने वाले प्रवासी व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों को फोन कर कहा कि कुछ लोगों ने उसके सामने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया और उसकी हत्या कर दी है। अब उसे भी जान से मार देंगे।
जब व्यक्ति ने करीब तीन चार लोगों को फोन किया, तो लोगों ने इसकी जानकारी थाना डिविजन तीन पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि जब पुलिस पार्टी लोगों की ओर से बताए पते पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था और व्यक्ति उठ नहीं रहा था। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर जाकर देखा कि व्यक्ति आराम से सो रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को उठा कर पूछताछ की, तो पता चला कि उसकी दो बेटियां है जो शादीशुदा है। व्यक्ति की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है और हो सकता है कि उसने गलती से सभी को फोन किया हो। बृज मोहन ने कहा कि पुलिस ने पूछताछ के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया।