फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fake Aadhar card preparation gang busted, 3 arrested

जाली आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ३ काबू

Sun, 01 Aug 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fake Aadhar card preparation gang busted, 3 arrested
जाली आधार कार्ड तैयार करने वाले एक चार गिरोह का सीआईए-1 टीम ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश से तैयार की गई आईडी पर अपना काम चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हरीश पुष्कर विधायक की एक जाली मोहर भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल आधार कार्ड तैयार करने के लिए किया जा रहा था। थाना टिब्बा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, वहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस गिरोह के साथ जुड़े कुछ अन्य लोग भी गिरफ्त में आ सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी तिलक नगर में अभी स्टूडियो के नाम से दुकान चलाते हैं। जहां वे लोगों को फर्जी आधार कार्ड बना कर देते हैं। कार्ड में गलती ठीक करने के लिए सरकारी फीस से कई गुना ज्यादा पैसा वसूल करते हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर सर्टिफिकेट फार आधार इनरोलमेंट अपडेट भरे हुए 36 फार्म, एक मोहर, 16 आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड, 5 वोटर कार्ड, फेविकोल से तैयार किए हुए फिंगर प्रिंट के 9 छापे, 3 लैपटॉप, 1 फिंगरप्रिंट स्कैनर मशीन, 1 आई स्कैनर मशीन, 1 प्रिंटर तथा एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान न्यू सुभाष नगर की गली नंबर 3 निवासी राजकुमार, राहों रोड के तिलक नगर निवासी विनोद कुमार तथा गांव बाजड़ा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जबकि हरजाप नगर की गली नंबर 1 निवासी कुलदीप कुमार की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed