Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Factionalism within Ludhiana Congress Ashu faction stays away from Raja Warring’s Insaf March

लुधियाना कांग्रेस में चरम पर गुटबाजी: राजा वड़िंग के इंसाफ मार्च से आशु गुट का किनारा, पोस्टर पर फोटो तक नहीं

Mon, 23 Nov 2026 09:21 AM IST
Nivedita विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Mon, 23 Nov 2026 09:21 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। अपने प्रदेश प्रधान और प्रभारी को बदलने के बावजूद कांग्रेस नेताओं को एकजुट नहीं कर पा रही है। लुधियाना में वड़िंग और आशु गुट के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।  

विज्ञापन
Factionalism within Ludhiana Congress Ashu faction stays away from Raja Warring’s Insaf March
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का इंसाफ मार्च - फोटो : X @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। लुधियाना में पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। एक गुट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ है, जबकि दूसरा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के साथ चल रहा है।
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने कुछ दिन पहले इंसाफ यात्रा निकाली थी। इस यात्रा से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गुट ने पूरी तरह किनारा किए रखा। उनके गुट का कोई भी पार्षद या वार्ड प्रधान इसमें शामिल नहीं हुआ। हालांकि पूर्व विधायक संजय तलवाड़, सुरिंदर डावर, राकेश पांडे, सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस सहित कई पार्षद राजा वड़िंग के साथ यात्रा में थे। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा लुधियाना से निकली थी। उसमें आशु गुट सबसे आगे था, जबकि राजा वड़िंग या उनके किसी साथी की तस्वीर शहर के बोर्डों पर नहीं थी। जिला कांग्रेस प्रधान से लेकर कोई भी पूर्व विधायक इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि यह गुटबाजी दूर नहीं हुई तो पार्टी को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वड़िंग का विरोधियों पर पलटवार
इन्साफ यात्रा के दौरान कुछ नौजवानों ने करण कटारिया हत्याकांड को लेकर राजा वड़िंग का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। राजा वड़िंग ने विरोध करने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ढाई साल से सांसद होने के बावजूद उनकी किसी बैठक या रैली में कोई विरोध करने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज उन्हें भेजा गया है और भेजने वाले को सब जानते हैं।


आशु की तस्वीर पर राजा वड़िंग का मौन
इन्साफ यात्रा से पहले राजा वड़िंग ने एक प्रेस वार्ता की थी। रैली के पोस्टर में पंजाब के बड़े नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं की तस्वीरें थीं। हालांकि, पूर्व मंत्री आशु की तस्वीर पोस्टर में नहीं थी। इस बारे में पूछे जाने पर राजा वड़िंग ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने गोलमोल जवाब देकर बात टाल दी, जिससे गुटबाजी साफ नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed