{"_id":"56ec27a84f1c1b82508b463c","slug":"expo-cycle-expo-start-in-ludhiana-first-day-of-cycle-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना साइकिल एक्सपो शुरू, दिखा हाईएंड साइकिलों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना साइकिल एक्सपो शुरू, दिखा हाईएंड साइकिलों का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में शुरू हुई साइकिल एक्सपो में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल साइकिल, फिटनेस एवं आउटडोर एक्सपो का शुक्रवार को लड़कियों के सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में शुभारंभ किया गया। पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन विभिन्न कंपनियों ने साइकिल के सौ से अधिक नए मॉडल लांच किए।
इस प्रदर्शनी को यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया साइकिल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और टायर एसोसिएशन सहयोग दे रही है। साइकिल एक्सपो में हाईएंड साइकिलों का जलवा है। देश के दिग्गज साइकिल निर्माता भी विदेशी ब्रांड की साइकिलों की मार्केटिंग कर रहे हैं। हीरो साइकिल्स फायर फाक्स, यूटी, स्प्रिंट प्रो, हीरो इको जर्मनी की कंपनी क्यूब और एवन साइकिल्स विदेशी ब्रांड कोनस की मार्केटिंग कर रहा है। इसके अलावा कंबोडिया और ताईवान के साइकिल ब्रांड भी प्रदर्शनी में डिस्पले किए गए हैं।
हाईटेक साइकिल पार्ट्स और एक्सेसरीज भी युवाओं को लुभा रही है। प्रदर्शनी में देश विदेश के करीब 120 साइकिल और पार्ट्स निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन पांच हजार से अधिक लोगों ने एक्सपो का दौरा किया। इस अवसर पर एटलस साइकिल्स के चेयरमैन गिरीश कपूर, एवन साइकिल्स के ओंकार सिंह पाहवा, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, गुरमीत सिंह कुलार और केके सेठ समेत कई साइकिल निर्माता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चार हैडमास्टर सिखाएं, तभी आगे बढ़ पाएगी इंडस्ट्री : सेठ
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन एवं नीलम साइकिल्स के डायरेक्टर केके सेठ ने उद्घाटन समारोह में देश की चारों दिग्गज साइकिल निर्माता कंपनियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि चारों हैडमास्टर सिखाएं, तभी इंडस्ट्री आगे बढ़ पाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को छोटों के बारे में भी सोचना होगा। इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए सभी को साथ लेकर चलना होगा।
साइकिल इंडस्ट्री का हो रहा पुनर्जन्म : ठाकुर
ऑल इंडिया साइकिल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल डॉ. केबी ठाकुर का कहना है कि साइकिल इंडस्ट्री का अब पुनर्जन्म हो रहा है। अब इंडस्ट्री ने प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस किया है। देश से छह लाख साइकिल का निर्यात किया जा रहा है। जबकि नौ लाख साइकिल का आयात हो रहा है। हाईएंड साइकिल का उत्पादन बढ़ने पर निर्यात में इजाफा हो सकता है।
हाईबर्ड ने फैशन ऑन व्हील रेंज में उतारे 12 मॉडल
हाईबर्ड साइकिल्स ने एक्सपो में शुक्रवार को फैशन ऑन व्हील रेंज के तहत 12 नए मॉडल पेेश किए हैं। इनकी रेंज दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। इनमें 21, 27 और 30 मल्टीस्पीड गियर लगे हैं। कंपनी के चेयरमैन आरडी शर्मा और डिजाइनर दिव्या शर्मा का कहना है कि कंपनी के पास फैंसी साइकिल के 150 से अधिक मॉडल हैं। कंपनी ने हाईएंड साइकिलों पर फोकस किया है।