फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   explosion in boiler of rubber tube manufacturing factory in Ludhiana

Ludhiana: लुधियाना में रबड़ की ट्यूब बनाने वाली फैक्टरी का बायलर फटने से धमाका, दो श्रमिकों की मौत

Thu, 02 May 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 May 2024 10:30 AM IST
सार

बुधवार देर रात फैक्टरी के बायलर में अचानक धमाका हुआ और वह फट गया। उसकी चपेट में जगदीश शर्मा और कुंदन आ गए। श्रमिकों ने दोनों को उठाया और अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। बाद में कुंदन की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
explosion in boiler of rubber tube manufacturing factory in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के जसपाल बांगड़ इलाके में रबड़ फैक्टरी में बुधवार देर रात अचानक भट्ठी के साथ चल रहा बायलर फट गया। बायलर फटने के कारण एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान जगदीश शर्मा और कुंदन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर बायलर कैसे फटा। 
विज्ञापन


मृतक जगदीश के बेटे राजकुमार ने बताया कि उसके पिता जसपाल बांगड़ की एक रबड़ फैक्टरी में काम करते हैं। फैक्टरी में रबड़ से अलग-अलग चीजें बनाई जाती हैं। वह अपने साथी कुंदन के साथ फैक्टरी में बुधवार की देर रात को काम कर रहे थे। अचानक से भट्ठी के पास बायलर में ब्लास्ट हो गया। इससे गर्म खौलता पानी और भट्ठी से निकला लावा दोनों पर गिर गया, जिससे दोनों झुलस गए। एक महिला जगदीश के घर पहुंची और उसने परिवार को सूचना दी कि वहां बायलर फट गया है और उसके पिता और काम करने वाला दूसरा मजदूर कुंदन बुरी तरह से झुलस गए हैं। जब वह फैक्टरी पहुंचे तो पिता जगदीश कुमार और कुंदन दोनों आग से बुरी तरह झुलसे हुए थे। जगदीश की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी के साथी कुंदन को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुलजिंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिवार वालों के बयान नोट करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed