{"_id":"616474a88ebc3edfc65e03a5","slug":"entering-the-house-pretending-to-be-an-income-tax-officer-the-robbery-attempt-failed-ludhiana-news-pkl42971250","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आयकर अधिकारी बता घर में घुसे, लूट की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को आयकर अधिकारी बता घर में घुसे, लूट की कोशिश नाकाम
विज्ञापन
लुधियाना। बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर आयकर विभाग के अधिकारी बन तीन युवकों ने शहर के बीचोंबीच स्थित न्यू शिवाजी नगर इलाके एक घर में घुस कर लूट की कोशिश की। लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपियों की लूट की कोशिश नाकाम साबित हो गई।
समय रहते इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने लुटेरों को घेर लिया। दो लुटेरे तो लोगों को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि एक लोगों के हत्थे चढ़ गया। लुटेरे को काबू करने वाले इलाका पार्षद जसबीर सिंह जस्सा के बेटे सिमरन और गुरप्रीत गोरा ने तुरंत जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना डिविजन तीन और चौकी धर्मपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
सिमरन ने बताया कि न्यू शिवाजी नगर इलाके में स्थित श्री बावा लाल दयाल जी मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप लगाया था। मंदिर के साथ ही गुरदीप सिंह का घर है जो प्रापर्टी डीलर है और उनकी ट्रंका वाला बाजार में दवा की दुकान है। सुबह करीब 11 बजे तीन युवकों ने दरवाजा खटखटाया और गुरदीप सिंह की बहू ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन
आरोपियों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और महिला को धक्का देकर घर में घुस गए। उसके बाद आरोपियों ने अंदर जाकर दोनों महिलाओं को धमकाकर फोन छीनने की कोशिश की। गुरदीप सिंह की बहू को कुछ शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोस की महिला ने गुरदीप सिंह की बहू का शोर सुन लिया और मंदिर के बाहर खड़े पार्षद के बेटे गुरप्रीत गोरा और सिमरन को बताया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने उन्हें घेर लिया।
जैसे ही वह बाहर आए तो चकमा देकर दो फरार हो गए, जबकि एक लोगों के हाथ में आ गया। लोगों ने पहले तो उसकी खूब धुनाई की और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कर जल्द ही पूरे मामले में खुलासा किया जाएगा।