फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Employees burn the bundle of government's promises Amloh Mandi Gobindgarh

मुलाजिमों ने सरकार के वादों की गठरी फूंकी

Wed, 26 Aug 2020 05:39 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Employees burn the bundle of government's promises Amloh Mandi Gobindgarh
अमलोह में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी और पेंशनर। - फोटो : GOBINDGARH
पंजाब और यूटी मुलाजिम, पेंशनर ने अमलोह में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के वादों की गठरी फूंककर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनते छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी, डीए की किश्तों का बकाया तुरंत दिया जाएगा, कच्चे मुलाजिम पक्के किए जाएंगे। सरकार ने इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इनसे उलट 2400 रुपये वार्षिक का टैक्स मुलाजिमों पर लगाया और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी ठंडे बस्ते में डाली गई। साथ मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में बनी कमेटी की सिफारिशों को सिरे से रद्द कर दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने चेतावनी देते कहा कि यदि मांगों को पूरा न किया गया तो 18 से 30 सितंबर तक जिला हैड क्वार्टर पर भूख हड़ताल करने के बाद 16 अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जगतार सिंह फैजूलापुर, राजेश कुमार अमलोह, जगपाल सिंह गडहेड़ा, मांगे राम, सोमनाथ, मघ्घर सिंह, लेक्चरर सुखविंदर सिंह, जतिंदरपाल, जगदीप कुमार मोदी, अमरजीत सिंह गरेवाल, गुरसेवक सिंह, हरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, रणदीप सिंह, मलकीत सिंह वेयर हाऊस, गुरमेल सिंह, सुशील कुमार और मुकंद लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed