{"_id":"664f7f030b31c04f9405f2ec","slug":"employee-posted-on-election-duty-in-sdm-office-died-due-to-extreme-heat-khanna-news-c-79-1-spkl1016-100429-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एसडीएम दफ्तर में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम की भीषण गर्मी के कारण हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एसडीएम दफ्तर में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम की भीषण गर्मी के कारण हुई मौत
Thu, 23 May 2024 11:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 23 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। खन्ना एसडीएम दफ्तर में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात कोऑपरेटिव सोसायटी के दर्जा चार मुलाजिम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह 44 निवासी जंडियाली के तौर पर हुई है।
गुरदीप की मौत भीषण गर्मी में हार्ट अटैक आने से बताई जा रही है। फिलहाल थाना पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह चुनावों के चलते उसकी ड्यूटी एसडीएम दफ्तर खन्ना लगी थी। वीरवार की सुबह भी वह एसडीएम दफ्तर में ड्यूटी के दौरान वह एकदम बेहोश होकर गिर गया, उसे तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी अमरिंदर कौर के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।