फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Electricity Minister met MLA Kulwant Singh Sidhu

बिजली मंत्री से मिले विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू

Sun, 26 Jun 2022 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity Minister met MLA Kulwant Singh Sidhu
लुधियाना। आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने लुधियाना के उद्योगपतियों को सवा महीने के एंडवास भेजे गए बिजली बिल के मामले पर बिजली मंत्री से हरभजन सिंह ईटीओ से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को बताया था कि बिजली बिलों पर सुरक्षा शुल्क लगाया गया है। इसके परिणामस्वरूप उनके बिल एंडवास बढ़ाकर भेज दिए गए हैं। यही नहीं उद्यमियों ने धरना लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

विधायक सिद्धू ने कहा कि पंजाब के उद्योगों को उबारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आम आदमी पार्टी की सरकार उद्योगपतियों के साथ है और डटी रहेगी। पीएसपीसीएल के चीफ इंजीनियर परविंदर सिंह खंबा ने कहा कि यह प्रथा पंजाब सरकार द्वारा ‘अतिरिक्त उन्नत उपभोग जमा’ योजना के तहत वर्ष 2018 से पहले जारी रखी जा रही थी न कि नई है। अधिक शुल्क नहीं लिया जा रहा है, लेकिन वे अपने बिल को अग्रिम किश्तों में चुका सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस राशि को देर से जमा करने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed