फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Elderly died under suspicious circumstances, family members accused of murder

Ludhiana News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 Nov 2024 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 07 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly died under suspicious circumstances, family members accused of murder
कार सवारों पर फेंककर फरार होने का आरोप, जांच में जुटी है थाना सलेम टाबरी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंपा, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दाना मंडी के पास बुधवार की रात को उस समय सब लोग हैरान हो गए, जब न्यू शिवपुरी के संतोख नगर इलाके में रहने वाले नरेंद्र कुमार (68) घायलावस्था में वहां गिरे पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार को पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कार में उन्हें उठाकर ले गए थे और मारपीट कर वहां फेंक गए।
नरेंद्र के बेटे ने आरोप लगाया कि कार सवारों ने उनके पिता की मारपीट कर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। पुलिस का कहना है कि नरेंद्र कुमार के शरीर पर जो चोट लगी है उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

बेटे प्रदीप ने बताया कि उनके पिता नरेंद्र कुमार बिजली मरम्मत का काम करते हैं। दोपहर में वह घर से काम के लिए निकले थे। उन्होंने रास्ते में किसी को बताया था कि वह दाना मंडी की ओर काम के लिए जा रहे हैं। देर शाम को किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनके पिता दाना मंडी रोड पर आयरन जिम के पास एक फैक्टरी के बाहर जख्मी हालत में गिरे हैं। यहां एक महिला ने बताया कि कुछ लोग उसके पिता को कार से बाहर फेंककर भाग गए हैं। लोगों ने ही 108 एंबुलेंस मंगवाई और पिता नरेंद्र कुमार को सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप ने कहा कि आखिरी समय जब अस्पताल में उसने पिता को देखा तो उनके हाथ की मुट्ठी में 500 रुपये का नोट था। पिता के सिर पर गहरी चोट थी और उनकी गंभीर हालत देख वह सीएमसी अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस लेने गए। इसी दौरान पिता को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका निधन हो गया। प्रदीप ने आरोप लगाया कि उन्हें पता चला है कि उनके पिता पर दो लोगों ने हमला किया है और वह कार से फरार हो गए हैं। इस मामले की जांच कर रहे थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम करवा दिया गया हैं, डाॅक्टरों से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed