{"_id":"604633308ebc3ec8967e0338","slug":"elderly-accused-arrested-for-murder-mansa-mansa-news-pkl40640602","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। पुलिस ने गांव खिल्लन में 6 मार्च की रात बुजुर्ग जसदेव सिंह उर्फ देबी (60) हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कस्सी और खून से सने कपडे़ बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पशु उत्पीड़न के मामले में पैरवी करने पर हत्या की थी।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि गांव खिल्लन में 6 मार्च की रात को परमप्रीत सिंह उर्फ परमा का परिवार किसी विवाह समागम में गया था। परमा का पिता जसदेव सिंह वहां से वापस आ गया। रात के करीब 11 बजे जब परिवार वापस आया तो घर आंगन में जसदेव का शव पड़ा था। थाना सदर बुढलाडा के प्रभारी संदीप सिंह ने इस मामले को हल करके आरोपी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी खिल्लन को गिरफ्तार किया है। उसका अदालत में पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
रिमांड के दौरान आरोपी की निशादेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कस्सी और उसके खून से कपड़े बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैंष मामले की जांच दौरान सामने आया है कि गुरपाल सिंह वासी खिल्लन ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर मानसा में एक मामला दर्ज करवाया गया था कि उसने उसके पशु के साथ गैर कुदरती हरकत की थी। इस मामले की पैरवी जसदेव सिंह उर्फ देबी कर रहा था। इससे आरोपी जसदेव सिंह से रंजिश मानता था। इसी रंजिश में उससे जसदेव सिंह की हत्या कर दी।