फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   e-rickshaw, e-rickshaw starts in ludhiana, ludhiana e-rickshaw

लुधियाना में महिलाओं के लिए ई-रिक्शा सर्विस शुरू 

Tue, 02 Aug 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 02 Aug 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw, e-rickshaw starts in ludhiana, ludhiana e-rickshaw
लुधियाना के सर्किट हाउस से पंजाब के सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों महिलाओं के लिए विशेष ई रिक्षा को रवाना करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना को स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ प्रशासन ने अगला कदम बढ़ा दिया है। मंगलवार को सर्किट हाउस से सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने महिलाओं के लिए विशेष ई रिक्शा की पहली खेप को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन


इन ई रिक्शा में महिलाएं ही ड्राइवर होंगी और महिलाएं ही इनमें सफर कर पाएंगी। हीरो इलेक्ट्रिकल, एवन इलेक्ट्रिकल, फिक्की और स्वयं सेवी संगठन साहस व अन्य संगठनों ने यह शुरुआत की है। सभी ई रिक्शा जिला ट्रांसपोर्ट विभाग में रजिस्टर किए गए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सिंचाई मंत्री ने कहा कि इस प्रयास से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उनमें सुरक्षा की भावना आएगी और साथ ही प्रदूषण की समस्या से भी निपटा जा सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट की कामयाबी के बाद इनका विस्तार किया जाएगा। शुरुआत में ई रिक्शा गर्ल्स कॉलेजों के आसपास के रूट पर ही चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों के साथ भी तालमेल किया जा रहा है। इस अवसर पर डीसी रवि भगत, एडीसी अपनीत रियात, शिअद के जिला प्रधान मदन लाल बग्गा, परमजीत सिंह, बीएस धीमान, सुनील शर्मा और संगीता भंडारी समेत कई लोग मौजूद रहे।


सात घंटे की चार्जिंग से अस्सी किलोमीटर कवर 
ई रिक्शा को सात घंटे तक चार्ज करने के बाद इसे अस्सी किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। इसके जरिए कोई प्रदूषण नहीं होता।

ई-रिक्शा ने बदल दी सोच
हैबोवाल निवासी 54 वर्षीय शशि का कहना है कि ई रिक्शा ने उनकी सोच ही बदल दी है। आज तक वह घर पर ही रही। साइकिल तक चलाना नहीं आता था। एक दिन ई रिक्शा चलाकर पैसे कमाने का ऑफर मिला। पति और बेटे ने हौसला बंधाया तो ट्रेनिंग ली। अब ई रिक्शा चलाना अच्छा लगता है। अब इसके लिए वे दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं। शशि का मानना है कि शहर से प्रदूषण कम करने में उनका भी छोटा सा योगदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed