फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Due to the insistence of the wife to do the job, she was beaten to death.

पत्नी के नौकरी करने की जिद के चलते मारपीट कर उतारा मौत के घाट

Sat, 08 Jan 2022 07:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Due to the insistence of the wife to do the job, she was beaten to death.
लुधियाना। हैबोवाल के आनंद नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह नौकरी करना चाहती थी। जिससे घर खर्च अच्छे तरीके से चल सके पर पति को यह ठीक नहीं लगा। जिसकी वजह से रोजाना घर में कलह होती थी। आरोपी ने शुक्रवार देर शाम उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस दौरान घायल हुई सिमरन (26) के परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सिमरन के भाई करण के बयान पर विक्रांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक सिमरन की सात साल पहले शादी हुई थी। उसकी छह साल की बेटी है और चार साल का बेटा है। शुक्रवार की शाम को भी दोनों के बीच नौकरी को लेकर ही कहासुनी हुई और विक्रांत ने काफी मारपीट की। जिसके बाद सिमरन की तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सिमरन को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed