फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School children and teachers hospitalised after gas leakage in Nangal

नंगल गैस लीक: बच्चों की सांस फूलने लगी, चक्कर आने लगे, अध्यापक बेहोश होने लगे तो मचा हड़कंप

Thu, 11 May 2023 09:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अशोक चोपड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
अशोक चोपड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Updated Thu, 11 May 2023 09:30 PM IST
सार

स्कूल प्रबंधकों की सांस अटक गई और हाथ पैर फूलने लगे। जब बच्चों से बात की तो उन्होंने घुटन की बात कही। कुछ बच्चों ने कहा कि उन्हें उल्टियां और चक्कर आ रहे हैं। कुछ अध्यापक भी बेहोश होने लगे। वहीं गैस रिसाव की खबर सुनते ही अध्यापक स्कूल की तरफ भागे। 

विज्ञापन
School children and teachers hospitalised after gas leakage in Nangal
गैस लीक से बिगड़ी बच्चे की तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैस रिसाव से नंगल के सेंट सोल्जर स्कूल में बच्चों और अध्यापकों व अन्य में डर का माहौल बना रहा। सुबह की प्रार्थना सभा शुरू होते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद प्रार्थना सभा को रद्द कर बच्चों को जल्द कक्षाओं में भेजा गया। कक्षाओं में पहुंचने पर भी जब बच्चों की सांस लेने की दिक्कत खत्म नहीं हुई तो सभी रोने लगे।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधकों की सांस अटक गई और हाथ पैर फूलने लगे। जब बच्चों से बात की तो उन्होंने घुटन की बात कही। कुछ बच्चों ने कहा कि उन्हें उल्टियां और चक्कर आ रहे हैं। कुछ अध्यापक भी बेहोश होने लगे। वहीं गैस रिसाव की खबर सुनते ही अध्यापक स्कूल की तरफ भागे। 
विज्ञापन


इन छात्रों को लाया गया अस्पताल 
सिविल अस्पताल नंगल के प्रभारी डॉ. नरेश कुमार के अनुसार अस्पताल में अभिनव, कशिश, विनीत कुमार, याना, राधिका, वनीत कौर, जैस्मीन कौर, मन्नत, वंशिका राणा, सपना, गुंजन प्रीत सिंह, तानिया रानी, आशीष, आशिता, उज्वल गौतम, सर्वजीत सिंह, जतिन कुमार, गौरव कुमार, सोनिया भट्ट, परनीत कौर, गुरनूर कौर, जैस्मीन कौर, परमिंदर कौर, प्रभजोत सिंह, अध्यापिका सोनिका पुरी को लाया गया। इलाज के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। छात्रा रूही राणा को पीजीआई रेफर किया है। अभी दो छात्र अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल- कहां से हुआ गैस का रिसाव
नंगल में गुरुवार को गैस रिसाव से 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। गैस का रिसाव कहां से हुआ... यह अभी स्पष्ट नहीं है। अभिभावकों की जान अटकी रही। वहीं दो बड़ी ईकाइयां एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा कर आरोप लगाती रहीं। गैस किस कंपनी से लीक हुई यह सवाल अभी सुलझा नहीं है। प्रशासन भी बिना किसी जांच के बोलने को तैयार नहीं है।



नंगल में दो ही औद्योगिक ईकाइयां हैं। एक केंद्र सरकार की एनएफएल और दूसरी पीएसीएल (पंजाब एल्कली केमिकल लिमिटेड) जिसको बाद में निजी कंपनी ने टेकओवर कर लिया। उसका नाम प्राइमो केमिकल रख दिया। पीएसीएल पहले सरकारी इकाई थी। प्राइमो केमिकल से कुछ मीटर की दूरी पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल है जबकि एनएफएल करीब 500 मीटर की दूरी पर है लेकिन वह काफी दूर तक फैली है। 

स्कूल में दो हजार से भी अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और इन बच्चों की जान इस रिसाव से खतरे में पड़ गई। गैस रिसाव से इस कदर दहशत फैली कि तमाम स्कूलों में अभिभावक फोन कर बच्चों का हाल जानने लगे। अभिभावकों में चिंता होने लगी तो जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से नंगल व साथ लगते कुछ गांवों के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी कर दी। 

प्राइमो केमिकल के मुख्य महाप्रबंधक (वर्कस) एमपीएस वालिया ने साफ शब्दों से कहा कि उनकी इकाई से किसी प्रकार का रिसाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गैस से प्रभावित बच्चे स्कूल की तीसरी मंजिल में थे और कंपनी की क्लोरीन गैस भारी होती है। वह तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच सकती। 



उन्होंने कहा कि जब भी क्षेत्र में गैस लीकेज का मामला सामने आता है तो उन्हीं की कंपनी का नाम उछाला जाता है जो गलत है। प्राइमो कंपनी ने एनएफएल को कटघरे में खड़ा कर दिया। एनएफएल के उपमहाप्रबंधक (एसआर) डीएस तोमर ने कहा कि एनएफएल से गैस का रिसाव नहीं हुआ लेकिन प्रशासन की टीमें अभी जांच में जुटी हुई हैं और जांच में क्या निकलता है, वह कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed