फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug addiction turned him into a robber; he robbed a contract worker at gunpoint, three suspects arrested.

Ludhiana News: नशे की लत ने बनाया लुटेरा<bha>;</bha> हथियार दिखाकर ठेके के कर्मचारी से लूट, तीन आरोपी काबू

Thu, 25 Dec 2025 07:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction turned him into a robber; he robbed a contract worker at gunpoint, three suspects arrested.
जगरांव। नशे की लत ने तीन युवकों को अपराध की राह पर धकेल दिया। बरनाला जिले से आकर लुधियाना जिले में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन दोस्तों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हथियार की नोक पर शराब के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी से 5200 रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ निक्का, जफली खान उर्फ जुफली और गोलू निवासी गांव मुम, जिला बरनाला के रूप में हुई है। तीनों लंबे समय से नशे के आदी बताए जा रहे हैं और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

चौकी गालिब के एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि पीड़ित साहिल कुमार चौधरी ने थाना सदर में शिकायत दी थी। साहिल गांव गालिब कलां से तलवंडी रोड स्थित शराब के ठेके पर काम करता है। उसने बताया कि 17 दिसंबर को बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो युवक नीचे उतरकर उसके पास पहुंचे। मौके पर उसे अकेला पाकर आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे नकदी छीन ली और फरार हो गए। बाइक दूर खड़ी होने के कारण पीड़ित नंबर नोट नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज पीड़ित को दिखाने पर उसने आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक की पहचान कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed