फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug addiction made him a thief, he used to steal bikes in the blink of an eye

Ludhiana News: नशे की लत ने बनाया चोर, पलक झपकते ही चुरा लेते थे बाइक

Sat, 14 Sep 2024 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 14 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction made him a thief, he used to steal bikes in the blink of an eye
पुलिस ने 2 आरोपियों से 11 चोरी के बाइक किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। नशे की लत से चोर बना युवक अपने एक और दोस्त संग मिलकर बाइक चुराने लगा। दोनों लुधियाना से लेकर जगरांव एरिया से पलक झपकते ही बाइक चुराकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की 11 बाइक बरामद कर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों की पहचान गुरदित सिंह उर्फ गोरा निवासी दीप नगर मंडी मुल्लापुर व जसकरन-दीप सिंह उर्फ जसु निवासी गांव हिस्सोवाल हाल वासी मंडी मुल्लापुर के रूप में हुई है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बाइक चोरी की काफी घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गोरा जेल से बाहर आकर फिर से चोरी करने लगा। वह चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक पर जगरांव की तरफ बाइक बेचने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही गांव सिधवां कला के नजदीक रास्ते में नाकाबंदी कर आरोपियों को दो चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो पुलिस को आरोपियों से चोरी की 9 और बाइक बरामद हुईं, जोकि आरोपियों ने धार्मिक स्थानों से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से कुल 11 बाइक बरामद कर थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed