फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   double murder, murder in ludhiana, ludhiana murder

सिधवां बेट डबल मर्डर - लीवर में गहरी चोट और ज्यादा खून बहने से हुई मौत

Mon, 02 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव/लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव/लुधियाना Updated Mon, 02 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
double murder, murder in ludhiana, ludhiana murder
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 सिधवां बेट के गांव भैणी गुज्जरां में समझौते के दौरान मारी गई महिला मंजीत कौर और भाजपा नेजा विन्नी चंद की मौत लीवर में गहरी चोट और ज्यादा खून बहने की वजह से हुई थी। यह खुलासा सोमवार दोपहर को सिविल अस्पताल जगरांव में हुए पोस्टमार्टम के बाद हुआ। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के मुताबिक  मंजीत और विन्नी चंद को कई गहरी चोटें लगी हुई थीं। दोनों की टांगें और भाजपा नेता की बाजू टूटी हुई थी। इस मामले में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग जगह पर रवाना हो गई हैं। 
विज्ञापन


थाना सिधवां बेट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। आरोपियों के बारे में पुलिस को कुछ सुराग मिला है। इस मामले में तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई है। जो आरोपियों का पता लगाने के लिए रवाना हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
मंजीत कौर का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। वह मदद के लिए सोशल वर्कर और भाजपा नेता विन्नी चंद के पास गई थी। मंजीत के पति आरोपी जसवंत सिंह ने विन्नी से संपर्क कर समझौते की बात की। रविवार को उसने दोनों को समझौते के लिए घर बुला लिया। वहां पर बातचीत के बाद आरोपियों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद वहां से फरार हो गए। इस मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed