{"_id":"68289e49d131dd2dfa050ee8","slug":"doctor-and-grade-four-employees-of-civil-hospital-beat-up-ward-boy-ludhiana-news-c-74-1-spkl1021-110299-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सिविल अस्पताल के डॉक्टर और दर्जा चार कर्मियों ने वार्ड बॉय को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सिविल अस्पताल के डॉक्टर और दर्जा चार कर्मियों ने वार्ड बॉय को पीटा
विज्ञापन
-नर्स से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद, सिविल सर्जन ने कमेटी को सौंपी मामले की जांच
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह 4 बजे के करीब एक डॉक्टर और दो दर्जा चार कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात एक वार्ड बॉय की पिटाई कर दी। पीड़ित वार्ड बॉय को पहले कैंटीन और फिर अस्पताल की सीढ़ियों के पास पीटा गया। इस गुंडागर्दी के सबूत मिटाने के लिए कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। यह विवाद एक नर्स से दोस्ती को लेकर हुआ।
दरअसल एक दर्जा चार कर्मचारी (वार्ड बॉय) की एक नर्स के साथ दोस्ती थी, लेकिन उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसके बाद नर्स की दोस्ती दूसरे वार्ड बॉय से हो गई। इस बात की रंजिश रखते हुए नर्स के पुराने दोस्त ने सरकारी डॉक्टर और उसके एक साथी के साथ मिलकर दूसरे लड़के की बुरी तरह पिटाई कर दी। डॉक्टर और दर्जा चार कर्मियों को गली के गुंडों की तरह मारपीट करते देख मरीजों के परिजन भी दंग रह गए। दिन चढ़ते ही मामले की जानकारी सिविल सर्जन तक भी पहुंच गई। सिविल सर्जन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच कमेटी का गठन कर दिया।
उधर, सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) डाॅ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हरप्रीत गिल, दर्जा चार कर्मचारी रोबिन और हरमन के मारपीट में शामिल होने की सूचना मिली थी। दर्जा चार कर्मियों में हरमन की नाइट ड्यूटी नहीं थी फिर भी वह अस्पताल में घूम रहा था।