फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   District Planning Board Chairman Bahirwal receives threat from gangster, demanded Rs 50 lakh as ransom.

Ludhiana News: जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बहिड़वाल को गैंगस्टर की धमकी, 50 लाख की रंगदारी मांगी

Wed, 24 Dec 2025 06:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
District Planning Board Chairman Bahirwal receives threat from gangster, demanded Rs 50 lakh as ransom.
गुरविंदर सिंह बहिड़वाल।
श्री खडूर साहिब। विदेशों में बैठे गैंगस्टरों की ओर से रंगदारी और धमकियों का दायरा अब कारोबारियों, वकीलों और डॉक्टरों से आगे बढ़कर सियासी नेताओं तक पहुंच गया है। ताजा मामला तरनतारन जिले से सामने आया है जहां जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बहिड़वाल को जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। आरोप है कि गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने फोन कर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन

गांव बहिड़वाल निवासी गुरविंदर सिंह बहिड़वाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर की शाम उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रभ दासूवाल बताया और 50 लाख रुपये की मांग की। जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इन्कार किया तो धमकी दी गई कि परिवार से सलाह कर लें अन्यथा पूरे परिवार को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

चेयरमैन बहिड़वाल ने इस गंभीर मामले की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी। इसके बाद डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर तरनतारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना खालड़ा में केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बुधवार को बताया कि गुरविंदर सिंह बहिड़वाल की शिकायत के आधार पर गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed