फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dinesh Sharma was seen campaigning barefoot outside the virtual rally

वचुर्अल रैली के बाहर नंगे पांव प्रचार करते दिखे दिनेश शर्मा

Sun, 06 Feb 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Sharma was seen campaigning barefoot outside the virtual rally
लुधियाना। राहुल गांधी की वर्चुअल रैली स्थल के बाहर दिनेश शर्मा नाम का एक युवक ठंड में पूरा दिन नंगे पांव प्रचार करते नजर आया। राहुलमयी वेशभूषा पहने दिनेश अपने हाथ में कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे। हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले दिनेश शर्मा ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं और राहुल गांधी के बड़े फैन हैं।
विज्ञापन

वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इसी संकल्प को लेकर पिछले ग्यारह साल से राहुल गांधी की हर रैली में जोश भरने पहुंचते हैं और नंगे पांव कांग्रेस का प्रचार करते हैं। राहुल गांधी देश में जहां भी जाते हैं, वह वहीं पहुंच जाते हैं। उनके इस संकल्प से खुद राहुल गांधी भी वाकिफ हैं। यही कारण है कि वह पिछले साल वायनार्ड में उनका जन्मदिन मना चुके हैं। दिनेश ने बताया कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उनका संकल्प जारी रहेगा। वह इसी तरह देश में घूमकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed