फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   died, sanitation worker died in hospital, ludhiana death

अस्पताल की छत से गिरा सफाई कर्मचारी, मौत

Mon, 19 Sep 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 19 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
died, sanitation worker died in hospital, ludhiana death
मौत - फोटो : file
 शिंगार सिनेमा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करने वाले युवक की रविवार देर रात संदिग्ध हालात में छत से गिर गया। अस्पताल प्रशासन ने उसका इलाज करने के बजाय उसे सिविल अस्पताल में छोड़ दिया और खुद वापस आ गए।
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे उसके परिजनों को बताया गया तो वह अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन सुबह छह बजे सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज कुमार (22) के रुप में हुई है। 
विज्ञापन


अनुज के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे के साथ पहले हाथापाई हुई है और उसके बाद उसे छत से नीचे फेंका गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनुज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज के भाई कुलदीप ने कहा कि वह और उसकी बहन दोनों ही अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करते हैं। अनुज की ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ बजे होती है। अगर जरूरत पड़े तो वह अस्पताल में कुछ समय और भी देता है। रविवार रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह घर जाने लगा तो डॉक्टरों ने उसे रोक लिया।

रात करीब एक बजे अनुज अस्पताल की तीसरी मंजिल से बाहर गली में जा गिरा। जब अस्पताल प्रशासन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अनुज का इलाज करने के बजाय उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। अस्पताल के मुलाजिम उसे सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर पर रख बिना किसी को बताए वापस आ गए। 

कुलदीप ने आरोप लगाया कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह सुबह करीब चार बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां अनुज बुरी हालत में पड़ा था। उसकी शर्ट के बटन टूटे हुए थे और उसे चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन छह बजे उसकी मौत हो गई। कुलदीप ने आरोप लगाया कि जिस हिसाब से अनुज की शर्ट के बटन टूटे हुए है उससे ऐसा लगता है कि उसके साथ हाथापाई हुई है और उसे छत से नीचे फेंका गया है। 


जांच जारी है पोस्टमार्टम के बाद होगा पूरा खुलासा
एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि अनुज की मौत हत्या है, आत्महत्या है या फिर हादसा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि परिजनों ने उनके पास भी शिकायत की थी। अभी जांच चल रही है। मंगलवार को अनुज के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed