फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Devotees who set out for Vaishno Devi Yatra on foot from Rajasthan looted

Ludhiana News: राजस्थान से पैदल वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं से लूट

Sun, 23 Jul 2023 04:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 23 Jul 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees who set out for Vaishno Devi Yatra on foot from Rajasthan looted
बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, एक लाख तीस हजार छीने
विज्ञापन

थाना डेहलों पुलिस ने अज्ञात लुटेरों केखिलाफ किया मामला दर्ज, तलाश है जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। राजस्थान के दौलपुर जिला के गांव घड़ी मुथरा से पैदल ही जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी माता जी के दर्शनों के लिए निकले जत्थे के सदस्यों से लुटेरों ने एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने डेहलों के गांव पोहीड़ के पास उस समय वारदात को अंजाम दिया जब जत्थे के कुछ सदस्य आगे निकल गए और कैशियर अपने एक साथी का इंतजार सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे। बाइक सवार लुटेरों ने बैग लूटा और फरार हो गए। दोनों ने तुरंत इसकी जानकारी जत्थे के सदस्यों को दी और थाने डेहलों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में राम कुमार मीना की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

राम कुमार मीना द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक करीब 125 यात्रियों का एक जत्था पांच जुलाई को वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए निकला था। 21 जुलाई को वह पोहीड़ गांव के प्राचीन शिव मंदिर में रुके थे। 22 जुलाई को सुबह साढ़े तीन बजे वह जत्थे के सदस्यों के साथ चल पड़े, लेकिन शनिवार तड़के ही उनके जत्थे के कुछ लोग खेतों में शौचालय के लिए गए थे। उस समय नकदी भरा बैग राम कुमार के पास था, जिसमें लगभग एक लाख 30 हजार कैश था। उस दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उसमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा। जबकि उनमें से दो युवकों ने राम कुमार को गर्दन से दबोचकर उससे नकदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस संबंधी उन्होंने थाना डेहलों की पुलिस को सूचित कर शिकायत सौंप दी है। थाना डेहलों के एसएचओ परमदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed